समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरे जयराम पंचायत एवं पुरुषोत्तमपुर अनु पंचायत में छापेमारी का तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि शाहपुर गांव से अंकित कुमार झा एवं दर्शन कुमार झा को हत्या का प्रयास किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने शराब सेवन करने के आरोप में हरिहरपुर खेढी गांव से मनोज चौधरी को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...