समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुरुवार को बाइपास बांध किनारे वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देखते ही तीन अलग-अलग बाइक सवार अपनी-अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये। इसके बाद पुलिस ने तीनों बाइक को जब्त कर थाने लाया। पुलिस अब बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिकों की पहचान करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइपास बांध किनारे धम्मक चौक के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन बाइक सवार पुलिस को देखकर रुकने के बजाय बाइक छोड़कर फरार हो गये। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तीनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। इनमें से एक बाइक को पुलिसकर्मी चलाकर थाने लाया। वहीं, दूसरी बाइक का चालक चाबी लेकर फरार हो गया, जबकि तीसरी बाइक में तेल खत्म होने के कारण उसे मौके से चलाकर ले जाना संभव नही...