Samastipur News: पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से पॉक्सो का आरोपी फरार
समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पॉक्सो एक्ट के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद विचाराधीन कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पेशी के लिए मंडल कारा से कोर्ट लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
घटना के बारे में सूचना मिलते ही नगर थाना, मुफस्सिल थाना और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची तथा फरार कैदी की तलाश में व्यापक अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक पुलिस को उसकी गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल सकी। फरार विचाराधीन कैदी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र रोशन कुमार उर्फ साजन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मुफस्सिल थाना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.