समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड-11 भेलेईया टोला में सोमवार की रात्रि में दंपती की हत्या के बाद मृतक बंगाली दास और उनकी पत्नी धनमा देवी का बुधवार को अंतिम संस्कार उनके पुत्रों के दिल्ली से आने के बाद कर दिया गया। बताया जाता है कि कबीर पंथी विचार को मानने वाले इस दंपती का अंतिम संस्कार उसी रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शवअंतिम संस्कार की प्रक्रिया घर से कुछ दूर उनकी अपनी ही जमीन में जेसीबी से गड्ढा खोदकर दंपती को एक साथ दफना दिया गया। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग व कबीरदास विचार धारा के लोग मौजूद रहे। विदित हो कि दंपती का शव पोस्टमार्टम से मंगलवार की रात्रि में ही घर पर आने के बाद...