समस्तीपुर, नवम्बर 2 -- Samastipur News: दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीएटी-2024 के अभ्यर्थियों की बैठक सोमवार को दिव्यम राज की अध्यक्षता में विवि परिसर में आयोजित हुई। बैठक में साक्षात्कार एवं नामांकन प्रक्रिया में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। छात्र नेता प्रिंस राज ने कहा कि पीएटी-2024 की परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम जारी होने के बावजूद साक्षात्कार एवं नामांकन की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से शोध में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के बीच निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कह...