समस्तीपुर, जुलाई 17 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनमानपुर उत्तरी पंचायत में एक नाश्ते की दुकान पर बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर लोगों के बीच दहशत फैलाया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में देर रात दबंगों की फायरिंग, मचा हड़कंपघटना का विवरण दूकान पर बैठे लोगों ने बदमाशों को पकड़ना चाहा तो बदमाश पिस्तौल छोड़ कर भाग निकला। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनमान पुर उत्तरी पंचायत के सिरौल गांव स्थित एक चाय नाश्ते की दुकान पर तीन चार बदमाश पहुंचे। एक बदमाश अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर लोगों को पिस्टल दिखाकर डराने धमकाने लगा। लोगों और बदमाशों के बीच धक्का मुक्की होने के क्रम में बदमाशों के पिस्टल नीचे गिर गई। लोगों के एकजूट होने पर पकड़े जाने के भय से चारों बदमाश पिस्टल...