Samastipur News: पिकअप पर लोड 1708 लीटर शराब की जब्त
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: कल्याणपुर। गोविंदपुर खजूरी पंचायत के खजूरी स्थित एक पोल्ट्री फार्म के समीप से पुलिस ने मंगलवार की रात पिकअप पर लोड विदेशी शराब को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की बड़ी खे प आने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकस हो गई। वहीं पुलिस ने खजूरी गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म के समीप एक संदिग्ध पिकअप को उसकी तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। शराब धंधेबाज पुलिस को देखते भाग निकला। पुलिस ने उक्त पिकअप को जब्त कर थाना ले आई। बरामद शराब मात्रा 1708 लीटर बताया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर राउत ने बताया कि धंधेबाज की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.