समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना के खेसराहा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोठगामा पंचायत के खेसराहा निवासी अशोक शर्मा के पुत्र प्रियांशु कुमार (12) के रूप में हुई। बताया गया है की अन्य दिनों की भांति प्रियांशु रविवार को घर से निकला लेकिन घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को उक्त पानी भरे गड्ढे में एक बालक का शव उपलाता हुआ दिखा। इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस को दी गयी। लाश की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। बालक की लाश को बाहर निकालने पर उसकी पहचान गांव के अशोक शर्मा के पुत्र के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्...