समस्तीपुर, अक्टूबर 8 -- अस्पताल के रखरखाव पर डीएम नाराज Samastipur News: रोसड़ा, निज संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इंडोर भवन की बाहरी दीवार पर उगे पौधे और पोर्टिको से टपकता पानी देख डीएम रोशन कुशवाहा नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल की बदहाल मेंटेनेंस व्यवस्था पर डीएस और अस्पताल प्रबंधक से जानकारी ली तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व रखरखाव को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने सिविल सर्जन को कायाकल्प योजना के माध्यम से अस्पताल का आवश्यक मेंटेनेंस कराने को कहा। साथ ही अस्पताल में रंग-रोगन व मरम्मत का काम 30 नवंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल पहुंचे डीएम ने इमरजेंसी, ओपीडी समेत विभिन्न विभागों और कक्षों का निरीक्षण किया। ओपीडी में लगे पुराने डिस्प्ले बोर्ड को बदलने और उसकी नियमित साफ-सफाई कराने ...