समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत के वार्ड -12 में शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने पानी की किल्लत से नाराज होकर एसएच 88 को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। आक्रोशित लोगों ने मुखिया व प्रखंड प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। आक्रोशित लोगों का कहना था की आंधी बारिश के बाद अभी तक हमलोगों को नल-जल का पानी नहीं मिल रहा है। पानी नहीं मिलने से हमलोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत मुखिया, बीडीओ आदि से कर के थक चुके हैं लेकिन पानी कि आपूर्ति नहीं की गई है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जाम की सूचना पर ग्रामीणों एवं समाज सेवियों ने पहुंचकर पानी मिलने का आश्वासन दिया तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ। करीब पांच घंटे जाम के बाद सड़क पर दोनों ओ...