समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: कल्याणपुर। जमीन संबंधी मामले को लेकर अंचल मुख्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी शशि रंजन ने की। वहीं अंचल के विभिन्न जगहों से जमीन संबंधी मामले को लेकर 10 लोगों ने आवेदन जमा किया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के उपरांत चार मामले का निष्पादन किया गया। शेष मामले का निष्पादन अगले जनता दरबार में होने की बात बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...