समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- Samastipur News: पूसा। पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा देकर गायब हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षिका से 5 मिनट की छुट़टी लेकर निकली छात्रा जब 15 मिनट बाद भी नहीं लौटी तो खोजबीज शुरू की गई। इस संदर्भ में स्कूल के एचएम सतीश कुमार ने बताया कि स्कूल में कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों की परीक्षा चल रही है।

गायब होने का विवरण इस क्रम में 11वीं की एक छात्रा अंग्रेजी की परीक्षा देने के बाद पांच मिनट की छुटटी लेकर करीब 2 बजकर 8 मिनट पर वर्ग कक्ष से बाहर निकली। दूसरी पाली में हिन्दी की परीक्षा थी। जब ढ़ाई बजे तक भी वह नहीं लौटी तो छात्रा की खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान स्कूल गेट पर खड़े छात्रा के पारिवारिक सदस्य को भी इसकी जानकारी दी गई। लेकिन तब तक छ...