Samastipur News: परवल का फसल किया बर्बाद
समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महिषी वार्ड 10 निवासी महेफ राय की पत्नी शीला देवी ने परवल की फसल बर्बाद करने को लेकर थाना में लिखित आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि 13 अक्टूबर की संध्या गांव के ही कतिपय लोग हंसुआ लेकर मेरे खेत में आये एवं परवल का फसल काटने एवं जड़ से उखाड़ने लगे। मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से हसुआ चला दिया। मैं डरकर वहां से घर चली आई। वे लोग पहले मेरे खेत में चोरी कर परवल तोड़ लिया था जिसको लेकर पंचायत हुई थी। इसी घटना को लेकर वे लोग मेरे परवल की फसल को बर्बाद कर दिया जिससे मुझे एक लाख रुपया की क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.