समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव के गिरी टोले में रविवार की रात एक घर में भीषण चोरी की घटना हुई। इस घटना में चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के आभूषण, नगद एवं कीमती सामान चुरा लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पटोरी पुलिस की 112 टीम ने मामले की तहकीकात की। इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी शशि भूषण झा ने पटोरी थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पटोरी थाना को दिए गए आवेदन एवं गृहस्वामी के अनुसार वे अपने घर में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनका पुत्र सपरिवार हरियाणा में रहकर अपना जीविकोपार्जन करता है। रविवार की रात दोनों पति-पत्नी अपने घर के बगल में बने बथान के कमरे में सो गए थे। सुबह जगने के बाद उन्होंने देखा कि घर के अंदर चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ दिया है। घर के अंदर रखा दो ट्र...