समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। नगर परिषद, शाहपुर पटोरी के हसनपुर सूरत टारा में बुधवार को पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रामचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। वशिष्ठ राय वशिष्ठ के संयोजन व संचालन में आयोजित इस बैठक में पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं रखी तथा बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकल विंडो शुरू करने की मांग की। सदस्यों ने सरकार से यथाशीघ्र 8वां वेतन आयोग लागू करने की मांग की। बैठक में देवेन्द्र राम एवं लक्ष्मी कांत चौधरी ने समाज की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में दो दिवंगत सदस्य केदार नाथ प्रसाद एवं द्वारिका राय सुबोध को श्रद्धांजलि दी गई। अजीत कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पेंशनर्स बैठक में डबल लॉक व्यवस्था हटाने की उठी जोरदार मांग मौके पर ज्ञान शंकर शर्मा, विश्वनाथ चौधरी, विजय शर्मा...