Samastipur News: पटाेरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से कर्मी की बाइक चोरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी में कार्यरत शिउरा निवासी अशोक महतो के पुत्र गुड्डू कुमार की बाइक अस्पताल परिसर से ही चोरी हो गई। इस संबंध में गुड्डू कुमार ने पटोरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में लिखा गया है कि उन्होंने अपनी बाइक को लॉक कर अस्पताल परिसर में खड़ी करने के बाद अपने कार्य के लिए अस्पताल के अंदर चले गए। ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम में जब वे अस्पताल से बाहर आए तो पाया कि उनकी बाइक वहां नहीं है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पाया कि दोपहर में कोई अज्ञात युवक उस बाइक को ले जा रहा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.