Samastipur News: पटाखा व्यवसायियों पर हुई जीएसटी की कार्रवाई
समस्तीपुर, अक्टूबर 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निसं। जीएसटी इंटेलिजेंस ब्यूरो की निगरानी ने गुरूवार को समस्तीपुर अंचल के अधिकारियों के साथ शहर के पटाखा विक्रेताओं के ठिकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई का नेतृत्व राज्य कर उपायुक्त अफजल हसनैन ने किया। सहयोगी अधिकारियों में उपायुक्त अमित कुमार तथा सहायक आयुक्त दिव्या प्रकाश और सरिता कुमारी थीं। जांच अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पटाखा विक्रेताओं के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई है। गोदामों और दुकानों में बिना हिसाब-किताब के पटाखे पाए गए हैं। इसके अलावा, संबंधित व्यवसायियों द्वारा समय पर जीएसटीआर रिटर्न भी दाखिल नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा सही तरीके से टैक्स का भुगतान भी नहीं किया जा रहा था। छापेमारी और स्टॉक के मिलान की प्रक्रिया शाम तक जारी रहने की बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.