समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: मोरवा। पंचायतों के परिसीमन को लेकर गुरुवार को मोरवा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायतों के परिसीमन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पंचायतों की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, क्षेत्रफल एवं प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसीमन की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों से पंचायतवार आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा परिसीमन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बीडीओ ने कहा कि पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नावकोठी में पंचायत परिसीमन की तैयारी शुरू उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दस्तावेज एवं आ...