समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में चल रहे प्रेम शंकर त्रिवेदी, रमाशंकर त्रिवेदी अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ग्रुप - बी के प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच में नेपाल की टीम का मुकाबला हावड़ा (पश्चिम बंगाल) की टीम से हुआ। जिसमें हावड़ा की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट द्वारा 4-2 गोल से नेपाल को पराजित कर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

क्वार्टर फाइनल का रोमांच इस क्वार्टर फाइनल मैच की समाप्ति के साथ ही हावड़ा की टीम ने ग्रुप - बी के सेमीफाइनल मैच के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में मध्यांतर से पूर्व दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी रही। परिणामत: कोई भी टीम मध्यांतर से पूर्व एक भी गोल नहीं कर सकी। मध्यां...