Samastipur News: निर्माण कार्य बंद को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी
समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: समस्तीपुर। भोला टाकीज रेल गुमटी पर जोर-शोर से शुरू हुआ ओवरब्रिज निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इससे स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर बंद पड़े कार्य का निरीक्षण किया। मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी एवं सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मांग की कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो मंच आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रथम चरण में 25 अक्टूबर को निर्माण स्थल पर पदयात्रा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद डीएम और समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर शंकर प्रसाद साह, शाहीद हुसैन, राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.