समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड 4 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के रैनी वार्ड 15 निवासी आनंदू महतो के पुत्र राम प्रताप (55) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सतमलपुर वार्ड 4 में एक निर्माणाधीन मकान में सोमवार को मजदूर राम प्रताप काम करने पहुंचा था। बताया जाता है कि मकान के समीप से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे झूल रहा था। काम करने के दौरान मजदूर उक्त बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना...