समस्तीपुर, जुलाई 13 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारों गांव निवासी अमरेश कुमार सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार (22) के रूप में हुई है।बताया गया है कि कर्मवीर अपने नौ अन्य साथियों के साथ धर्मपुर स्थित शंभू कुमार के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मकान की छत पर जोड़ाई का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मवीर छत की सफाई कर रहा था। तभी मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में वह आ गया। करंट लगते ही वह छत पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद साथी मजदूरों ने आनन-फानन में उसे इलाज के ल...