समस्तीपुर, जुलाई 24 -- Samastipur News: समस्तीपुर। आरपीएफ ने समस्तीपुर स्टेशन से एक नाबालिग मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के उपनिरीक्षक नवीन सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार साह व सुरेंद्र कुमार के साथ प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13021 से मोबाइल चोरी कर नाबालिग भाग रहा था। जिसे पकड़ कर पूछताछ की गयी तो उसने मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की। उसकी पहचान मधुबनी जिले के मिराज अंसारी के रूप में हुयी है। यह भी पढ़ें- भगवानपुर स्टेशन पर चोरी के मोबाइल एवं एक बाइक के साथ उच्चका गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...