समस्तीपुर, सितम्बर 23 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी में खेले जा रहे प्रेम शंकर त्रिवेदी रमा शंकर त्रिवेदी स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन ग्रुप - ए के सेमीफाइनल मैच में नाइजीरिया के खिलाड़ी फ्रेंकलिन की गोल की बदौलत वाईआरएससी बिहार की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। इस सेमीफाइनल मैच में वाईआरएससी बिहार की टीम ने 1- 0 गोल से पीएफसी बिहार की टीम को पराजित कर दिया।

मैच का महत्व मैच का इकलौता गोल मध्यांतर से पूर्व नाइजीरिया के कलिन ने दागा। खेल की समाप्ति तक पीएफसी बिहार की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। ग्रुप - ए के सेमीफाइनल मैच में बेस्ट 11 का खिताब पीएफसी बिहार टीम के मो आरिफ़ सिद्दीकी को तथा बेस्ट 22 का खिताब वाईआरसी बिहार टीम के गोलकीपर अनुज कुमार को प्रदान किया गया।

निर्णायकों की टीम मुख्य निर्णायक ...