समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। स्थानीय डॉ. एलकेवीडी कालेज ताजपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मराज राम ने की। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मनोज कुमार ने किया। अतिथियों को पुष्प एवं शॉल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. धर्मराज राम ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरुकता फैलाने का आह्वान किया। अतिथि बीके पूजा बहन ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा द...