Samastipur News: नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में जलकर मौत, पति हिरासत में
समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र की हजपुरवा पंचायत के करुआ गांव के वार्ड-16 में शनिवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता ज्योति कुमारी की संदिग्ध स्थिति में जलने से मौत हो गई। वह पंकज कुमार की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। समस्तीपुर से पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। वहीं, कमरे से ज्वलनशील पदार्थ का एक डिब्बा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है。
पति का बयान जानकारी के अनुसार, मृतका का पति पंकज कुमार रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी है और दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। मृतका शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने भाई के साथ मायके से ससुराल लौटी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.