समस्तीपुर, सितम्बर 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के नागरिकों का सुझाव व समस्या त्वरित रूप से दूर करने के लिए नगर निगम, समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने कई निर्देश जारी किये है। नगर निगम में शहरवासियों के समस्याओं के निदान को लेकर सुझाव व शिकायत पेटिका लगाने का निर्देश दिया है। अलग से इसको लेकर रजिस्टर तैयार करने को कहा है। ताकि इसमें हररोज लोगों की शिकायतों को दिनांक वाइज लिखा जा सके। साथ ही साथ निदान को लेकर क्या उपाय किये गये है इसको भी इसमें शामिल किया जाएगा। प्रति दिन आने वाले पत्र को पेटिका से निकाल कर उनके टेबुल पर प्रस्तुत करने को कहा गया है। आयुक्त ने लोगों के शिकायतों की त्वरित निदान को लेकर अपना मोबाइल नंबर 9631009345 भी जारी किया है। व्हाटसएप के माध्यम से लोग शिकायत पहुंचा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...