Samastipur News: नगर की सफाई व्यवस्था बेपटरी, त्योहार में गंदगी से आक्रोश
समस्तीपुर, अक्टूबर 13 -- समस्तीपुर में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल Samastipur News: समस्तीपुर, निज संवाददाता। समस्तीपुर शहर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहते हैं। प्रमुख कूड़ा स्थलों पर कूड़े की सफाई आधी-अधूरी किए जाने और नियमित निगरानी के अभाव में स्वच्छता अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन कूड़ा स्थलों पर लगातार कूड़ा जमा होने से स्थानीय लोगों को दुर्गंध की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर के चिन्हित कूड़ा स्थलों पर नियमित रूप से चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। आरोप है कि सामान्य दिनों में इन स्थलों की समुचित सफाई और छिड़काव पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं, खास अवसरों पर ही केवल चूना छिड़काव कर औपचारिकता पूरी की जाती है। इससे सफाई व्यवस्था की नियमितता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.