समस्तीपुर, जुलाई 17 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। प्रखंड मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष मुखिया संजू कुमारी राय ने की। जहाँ बिहार सरकार के कैबिनेट द्वारा पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराने के निर्णय का पुरजोर स्वागत किया गया। जहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार के ऐतिहासिक फैसले और ग्रामीण विकास के लिए इस बेहतर निर्णय बताया। सम्बोधन मे मुखिया संजू ने कहा कि ​पिछले 34 वर्षों से नहीं हुआ था नया परिसीमन जो ग्रामीण विकास के लिए उचित नहीं था। राज्य सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि ​नियमों के अनुसार पंचायतों का परिसीमन प्रत्येक 20 वर्ष पर हो जाना चाहिए था। यह भी पढ़ें- सुपौल : परिसीमन के बाद पंचायत चुनाव कराने के फैसले का मुखिया संघ ...