समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: रोसड़ा। धनतेरस को लेकर शहर का बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है। शुक्रवार को होने वाली धनतेरस की खरीदारी को लेकर कारोबारियों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। दुकानों में नए सामानों का स्टॉक भर दिया गया है। वहीं ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कहीं विशेष छूट तो कहीं खरीदारी पर आकर्षक उपहार देने की पेशकश की जा रही है। कारोबारियों को इस बार धनतेरस पर अच्छे कारोबार और धनवर्षा की उम्मीद है।धनतेरस पर नए बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन खरीदने की परंपरा को देखते हुए बाजार में खास रौनक है। महावीर चौक, नंद चौक और भिरहा रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में एलईडी टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- Su...