समस्तीपुर, सितम्बर 11 -- Samastipur News: रोसड़ा। जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम और शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना एरौत पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार युवक और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना पंचवटी चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। पहला हादसा गुरुवार देर शाम एरौत स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार एरौत निवासी मनोज साह के पुत्र डब्लू कुमार (19) को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार डब्लू कुमार और बुलेट पर सवार करियन बोरही निवासी कुमोद कमती के पुत्र विक्की कुमार की मौत हो गई। बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्...