समस्तीपुर, अगस्त 23 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के छौनी गांव में रविवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कांकड़ निवासी प्रदीप महतो (55) के रूप में की गयी है। वे शिवाजीनगर प्रखंड की रहियार दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया और पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे।बताया जाता है कि प्रदीप महतो रविवार की देर शाम बाइक से देवनपुर से अपने गांव कांकड़ लौट रहे थे। इसी दौरान छौनी गांव के समीप सामने से आ रही एक बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में प्रदीप महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। हादसे में दूसरा बाइक सवार भी जख्मी बताया गया है। परिजन उसे इलाज के लिए ले गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की ...