समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- Samastipur News: उजियारपुर। उजियारपुर रेलवे स्टेशन के सामने पूरब बैंक रोड स्थित दो कपड़ा दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर करीब 48 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। घटना मंगलवार की देर रात की बताई गई है। चोरों ने होजियरी एवं गारमेंट दुकान के गल्ले को निशाना बनाया। इस दौरान गल्ले से नकद रुपये भी गायब कर दिया। इस संबंध में दुकान संचालक राजीव रंजन ने आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह उनके पिता ने दुकान के गल्ले से रुपये गायब होने की सूचना दी। वहीं दुकान में लगी सीसीटीवी में रात करीब 3 बजे से 4 बजे के बीच में चोरों ने दुकान में घुसकर कैंची से गल्ले की लकड़ी उखाड़ते दिख रहा है।वहीं, दो अन्य युवक स्टेशन चौक के पास खड़े नजर आ रहे हैं। बाद में तीनों युवक वहां से अलग-अलग दिशा में जाते दिखाई दे रहे हैं। एक ई-रिक्शा से...