समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा सें रविवार की रात्रि 3 वर्षीय पोती के साथ लापता हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोमवार की सुबह सकुशल महमदपुर सकड़ा चौक के बगल सड़क किनारे गड्ढे मिली। रविवार की रात्रि गांव के ही राजेंद्र साह की पत्नी पवित्री देवी अपनी 3 वर्षीय पोती अंशिका के साथ लापता हो गई थी।मामले को लेकर बुजुर्ग महिला का पुत्र अशोक साह स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर बरामदगी का गुहार लगाया था। सोमवार की सुबह सड़क पर जा रहे लोगों ने बच्ची को गड्ढे में रोने की आवाज सुनी। जाकर देखा तो दोनों दादी पोती बेहोशी की हालत में मिली। तब जाकर परिजनों में राहत का सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...