Samastipur News: देर रात मकान में घुसकर छात्र को मारी गोली, चल रहा इलाज
समस्तीपुर, जुलाई 13 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा भवन के समीप रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे एक छात्र को किराये के मकान में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी गई। इस दौरान जख्मी छात्र का रूम मेट बाल-बाल बच गया। घटना में घायल छात्र की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के विभौरा उत्तरी सिसौही निवासी रंजीत कुमार (22) के रूप में की गयी है। गोली लगने के बाद उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए शहर के आदर्श नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया गया है कि वह समस्तीपुर शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
घटना का विवरण जख्मी रंजीत शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम तिरहुत एकेडमी के पास किसी बात को लेकर गोलू व उसके साथियों से उसका विवाद हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.