समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- Samastipur News: दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीतिबैठक की मुख्य बातें बैठक में स्थानीय लोगों और पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में खास तौर पर पूजा पंडालों और जुलूस के रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियों से प्रशासन के साथ लगातार समन्वय रखने की अपील क...