समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: मोहनपुर। थाना क्षेत्र के हरदासपुर दियारा में देसी शराब बनाने के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने दर्जन भर से अधिक शराब बनाने वाली भट्ठियों को नष्ट कर दिया। वहीं, हजारों लीटर कच्चा जावा तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को बरामद किया। जिसे जला कर राख कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब बनाने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सर्च अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर यह सर्च अभियान चलाया गया। हरदासपुर दियारा के ढाब एवं आसपास के दुर्गम इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब बनाने का काम किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने के बाद उसका सत्यापन किया गया तथा वरीय अधिकारियों को...