समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। दलसिंहसराय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शहर स्थित छत्रधारी स्कूल के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पूर्वाहन 9 बजे एसडीओ झंडोत्तोलन करेंगे। अन्य सरकारी कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय में पूर्वाह्न 9.30 बजे, निबंधन कार्यालय में 9.40 बजे, अनुमंडल कार्यालय पर 9.45 व पुलिस कार्यालय पर 9.55, डीसीएलआर कार्यालय पर 10.5, प्रखंड कार्यालय पर 10.10, थाना पर 10.20, सर्किल इंस्पेक्टर के यहां 10.25, उपकारा में 11 तथा महादलित टोला में 11.30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर कार्यक्रम उक्त के अलावे सिविल कोर्ट, अधिवक्त...