समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: कल्याणपुर। 24 घंटे बाद भी थाना से फरार संदिग्ध नाबालिग की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ज्ञात हो की मधुरापुर गांव में विगत 25 अगस्त की रात हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने मधुरापुर गांव से संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया था। गुरुवार के 4 बजे दिन में उक्त नाबालिग चौकीदार को धक्का देते हुए थाना से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने कहा की उसकी गिरफ्तारी के छापमारी की जा रही है। वैसे उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...