समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर शहर स्थित थानेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस व वोलेंटियर मुश्तैद रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर थाना, मुफस्सिल थाना ट्रैफिक थाना की पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस बल की विशेष टीम भी तैनात रहेगी। वर्दीधारी पुलिस कर्मियों के अलावा सादे लिबास में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में 25 मजिस्ट्रेट तथा 150 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की है। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा चौक से बाबा हरिगिरिधाम तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस ...