समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: ताजपुर । बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में मंगलवार की देर शाम मामूली विवाद में पड़ोसी ने बेरहमी से चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक गांव के मो. गफ्फार का पुत्र मो. सद्दाम उर्फ मो. शाहिद बताया गया। मृतक के परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त शाहिद ने पड़ोस के मो. दुलारे को गांव में तेज रफ्तार में बाइक चलाने से मना किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़कर हिंसक रूप ले लिया और आरोपी युवक ने सहयोगियों को बुलाकर शाहिद के सीने में चाकू से लगातार प्रहार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

घटना की जानकारी उसे ताजपुर अस्पताल लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसे गांव में लाकर खूब बवाल काटा...