समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- बिजली संकट से ग्रामीणों का सड़क जाम Samastipur News: पूसा। बीते करीब तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज मोरसंड व आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार की शाम पूसा के बहादुरा चौक(मोरसंड) के निकट सड़क जाम कर दिया। नतीजतन पूसा-समस्तीपुर मुख्य पर घंटो यातायात बाधित रही। इस दौरान सबसे अधिक समस्या काम-काज कर घर लौट रहे लोगों हुआ। इस क्रम में कई छोटे वाहन चालक दूर के रास्ते से अपने गंतव्यों को निकल गये। लेकिन अन्य लोग जाम में फंसे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीते करीब तीन दिन पूर्व आंधी-पानी में विधुत व्यवस्था ठप हो गई थी। लोग अधिकतम एक दिन में बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताते हुए किसी तरह अपना कार्य चला रहे थे। लेकिन अबतक विधुत आपूर्ति ठप है। जिसके कारण पेयजल का संकट गहरा गया है। लोगों को पेयजल, मोबाईल च...