समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। ताजपुर से अपहृत तीन महिलाएं एवं एक बच्ची को ताजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महुआ से सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि महिलाएं एवं बच्ची मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से खरीदारी करने ताजपुर बाजार आई थी। इस मामले में गांव की निभा कुमारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी।

देश में पुलिस कार्रवाई आवेदन में बताया गया कि निभा कुमारी अपनी बहन सोनम कुमारी, मां मृदुला देवी एवं बहन की बेटी अंशिका कुमारी (8) के साथ शनिवार को विदागरी का कपड़ा खरीदने ताजपुर बाजार आई थी। दोपहर करीब एक बजे घर की ओर जाने के क्रम में कोल्ड स्टोरेज चौक पर उजले रंग की एक कार खड़ी थी जिसमें तीन लोग सवार थे। महिला एवं बच्ची को देखकर ड्राइवर ने झां...