समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गाँधी चौक से मोरवा जानेवाली सड़क में बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार सिर फट जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरा बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सड़क जाम मामले में प्राथमिकी दर्जघटना का विवरण घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए ताजपुर के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक बाइक सवार युवक की पहचान बलिगांव (वैशाली) थाना क्षेत्र के अगरैल खुर्द निवासी मनोज साह के पुत्र मनीष कुमार गौतम (23) के रूप में की गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बाइक सवार युवक स्नातक की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान...