Samastipur News: तंबाकू की 30 गांठों में लगाई आग, 25 लाख का नुकसान
समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर केशोपट्टी वार्ड-11 में मंगलवार की देर रात एक किसान के तैयार तंबाकू में आग लगा दी गई। घटना में करीब 25 से 30 गांठ तंबाकू जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान चंदेश्वर राय ने जले तंबाकू की कीमत करीब 25 लाख रुपये से अधिक बताई है। घटना के बाद मौके पर मिट्टी तेल की महक मिलने और एक लाइटर बरामद होने से साजिश के तहत आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी पीड़ित किसान के अनुसार, मंगलवार की रात गांव के मंदिर में कृष्णाष्टमी को लेकर पूजा चल रही थी। पूजा समाप्त होने के बाद वह करीब एक बजे घर लौटे। इसके बाद पशुओं को देखने के लिए घर के पीछे गए तो वहां तीन युवक तैयार तंबाकू पर मिट्टी तेल छिड़क रहे थे। किसान का कहना है कि उन्हें देखते ही उन्होंने शोर मचाया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.