Samastipur News: डढ़िया के अमन हत्याकांड में 10 दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली
समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- अमन हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में विगत दिनों हुई अमन हत्याकांड में अब तक यानी 10 दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली रहने पर गुरुवार को अचानक परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या परिजन व उसके समर्थकों ने अंगारघाट थाना पर पहुंचकर अमन के हत्यारे को गिरफ्तार करने एवं हत्याकांड का खुलासा करने में शिथिलता का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान परिजनों व समर्थकों ने पुलिस पर हत्यारे के दवाब में आकर अनुसंधान को शिथिल करने का आरोप लगाया। परिजन घटना स्थल पर संचालन करने वाले सीएसपी सह साइबर कैफे संचालक चंदन एवं उसके कर्मी मनीष पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर कांड का खुलासा करने की मांग कर रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.