समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी गांव में एक महिला ने एक पड़ोसी ग्रामीण डॉक्टर पर छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। इस संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि मामले में गांव के विजय पासवान की पत्नी सुमन कुमारी के आवेदन पर पड़ोसी कृष्णा पासवान के पुत्र अजय पासवान समेत पांच लोगों पर गलत नीयत से घर पर आकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा। इसी आरोप में नामजद केस दर्ज किया गया है। उधर ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद के पीछे आरोपी का मंहगा मोबाइल तोड़ देने के कारण विवाद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...