समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निज प्रतिनिधि। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) ने समस्तीपुर साइबर थाना पुलिस के सहयोग से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई समस्तीपुर और दरभंगा जिले में की गई। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) से मिली सूचना के आधार पर समस्तीपुर साइबर थाने में केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की गई थी। एनसीआरपी पर देशव्यापी स्तर पर हुई 6.31 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़ी संदिग्ध राशि के बिहार, विशेषकर समस्तीपुर, के बैंक खातों में ट्रांसफर और लेन-देन की तकनीकी सूचना मिली थी। इसके आधार पर समस्तीपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों और लेन-देन की जांच शुरू की गई।

ज...