समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर निस। समस्तीपुर के डाक अधीक्षक रोविन चंद्रा ने मुख्य डाकघर, दलसिंहसराय का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक ने मुख्य डाकघर के विभिन्न काउंटरों पर जाकर वहां होने वाले जमा-निकासी सेवा, रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट सेवा आदि सेवाओं में प्रगति के बारे में डाककर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने डाक कर्मियों को डाक सेवाओं का बेहतर व त्वरित सेवा उपलब्ध कराने पर जोड़ दिया। कहा कि उन तक डाक सेवा से संबंधित शिकायत नहीं पहुंचनी चाहिए, इसका खास ध्यान रखा जाए। इस क्रम में डाकपाल दिलीप कुमार को निर्देश दिया कि वे स्पेशल ड्राइव के तहत मुख्य डाकघर में 1500 नए खाते खुलवाएं। साथ ही डाक योजनाओं में अब तक कि हुई प्रगति की जानकारी भी ली। डाक अधीक्षक ने मुख्य डाकघर परिसर में साफ सफाई की स्थिति भी...