समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में दो युवकों की हत्या मामले में मृतक प्रभात चौधरी के पिता नीमा चकहैदर निवासी संजय चौधरी ने गुरुवार की रात थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में मृतक के पिता ने बताया है कि उसका पुत्र घर से सात बजे नामापुर दरियापार में मंगलवार की शाम अखिलेश नामक युवक के बुलावे पर अपने सहयोगियों के साथ गया था। करीब 9 बजे उन्हें पुत्र को गोली लगने की जानकारी मिली। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी। वहीं उसके एक सहयोगी को गोली लगी थी। जिसे किसी ने इलाज के लिए हनुमाननगर पीएचसी पहुंचाया। जिसकी भी मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने 14 लोगों को नामजद सहित छह अज्ञात को आरोपित किया है। इसमें 3 साजिशकर्ता को आरोपी बन...